Top News

कलश यात्रा के साथ 72 घंटे का राम ध्वनि अष्टयाम यज्ञ शुरू


इमदाद आलम ,चौसा


मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड क्षेत्र के  घोषई पंचायत अंतर्गत तेतरी बासा में 72 घंटे का  शुरू हो रहे अष्टमयाम रामधुनी यज्ञ को लेकर सोमवार को 201 कुवांरी कन्याओं द्वारा भव्य कलशयात्रा व शोभायात्रा निकाला गया। कलशयात्रा का नेतृत्व मुखिया सुनील यादव कर रहे थे। यह यात्रा तेतरी से चलकर घोषई ठाकुरबाड़ी, भगवती स्थान, करघा टोला होते हुए केलाबाड़ी, अरसंडी से होते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन एवं अष्टयाम रामध्वनि यज्ञ स्थल पर बने भगवान राम,लक्ष्मण,सीता और हनुमान की प्रतिमाएं की पूजा पाठ की।कलश यात्रियों के लिए हनीफ बैठा एवं पुलिस बैठा  द्वारा  सड़क पर पेयजल  की  व्यवस्था किया गया था । कैलाश यात्रियों के साथ प्रमुख शशि कुमार दास, सरपंच दिनेश शर्मा के अलावे समाजसेवी कुंदन घोषई वाला आयोजक कमेटी के  सदस्य सरयुग मंडल, शिरपूजन साह, ओम प्रकाश गुप्ता, जोगी भगत, प्रकाश यादव, पंचलाल ठाकुर ,महेश्वर मंडल,संजय साह, हीरालाल भगत रंजीत मंडल किशोरी सा योगेंद्र साह आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं कलश यात्रा मौजूद थे। thanks
और नया पुराने