Top News

चौसा में बाइक दुर्घटना प्रोफेसर जख्मी



इमदाद अलाम,चौसा

चौसा में बाइक दुर्घटना  में एक प्रोफेसर  गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रोफेसर को ग्रामीण एवं उनके परिजनों की मदद चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।पीएचसी में भर्ती प्रोफेसर अरजपुर पूर्वी पंचायत के मनोहरपुर टोला के अशोक यादव बताया गया है। वे बीभीआर कालेज के प्रोफेसर है । घटना के संदर्भ में बताया गया कि चौसा से अपने घर मनोहर जा रहे बाइक सवार  प्रो अशोक यादव चौसा मुख्य मार्ग में मुरली चौक के पास उनकी बाईक अनियंत्रित हो गया और वे सड़क पर गिर गये जिससे उनको माथे में जबरदस्त चौट लगी है।ओर वे गंभीर रूप से घायल हो गया है ।हालांकि पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ राजेश यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर की इलाज की जा रही है।उन्होने बताया उनके माथे में अत्यधिक चोट लगने से फट कर ब्लीडिंग हुई है  फिलहाल उनकी इलाज जारी है।
और नया पुराने