चौसा में नहीं मिला 3 माह से राशन किरासन ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


-ग्रामीण  जनप्रतिनिधि  ने  दिया  मुख्यमंत्री  को  आवेदन


इमदाद आलम,चौसा

प्रखंड क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत के दर्जनों लाभुको ने राशन-किरासन से  वंचित होने के कारण मंगलवार को एकजुट होकर संबंधित विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 इतना ही नही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित जिले कई उच्च अधिकारियों को स्थानीय डीलर  गुंजन कुमारी एवं ब्रह्मदेव गुप्ता  के विरोध  में अधिकारी को आवेदन देकर विरोध जताया है।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो ने  आवेदन देकर राशन किरासन एवं  संबंधित डीलर का लाईसेंस रद्द करने की  अधिकारीयो से मांग किया है। चौसा पूर्वी पंचायत   के वार्ड नंबर 1 एवं 2 के सैकड़ों ग्रामीण ने प्रदर्शन के बाद अधिकारीयो को आवेदन कहा है कि 3 माह से उनलोगों का डीलर ने राशन  से वंचित कर दिया गया है । उनलोगों के राशन नहीं मिलने से हम लोग को भारी कठिनाई का सामना होने की बात कही है।ग्रामीणों ने कहा है कि उनलोगों को डीलर के द्वारा एक दूसरे के यहां चक्कर लगवा है।हम लोगों को दूसरे डीलर के पास  भेज कर टाल मटोल कर  परेशान किया जा रहा है। पूर्व में अनाज प्रति यूनिट 4 पॉइंट 500 किलो तथा कीमत  इधर फरवरी 1 मार्च का राशन किरासन पूरी तरह वंचित कर दिया गया है। मालूम हो कि  जन वितरण प्रणाली बहाल के बाद डीलरों के स्थानांतरण होने से लोगों को 3 माह से राशन के लिए भटकना पड़ रहा है। आवेदन युक्त पंचायत के मुखिया कुमारी माला, पंचायत समिति डोली देवी ,उपमुखिया बुलबुल देवी,द्वारा  संयुक्ताक्षर आवेदन कारवाई करने की उच्च अधिकारियों से  मांग की ।उधर  ग्रामीण सरिता देवी, संतोष यादव, पारो देवी, राधा देवी, शंकर मेहरा, काली देवी, मौसम देवी ने बताया कि 3 माह से नहीं तो चावल मिला है न ही उनलोगों को गेहूं दिया गया है पहले  डीलर ब्रह्मदेव गुप्ता के यहां राशन किरासन दिया जाता था इधर 3 माह से  इधर-उधर भेज कर परेशान किया जा रहा है। कंचन देवी ,अनिता देवी, श्री देवी, ललिता देवी ,महादेव राय, रूबी  देवी , मूवीदा खातून, मोहम्मद मुन्ना ,ने बताया कि डीलर के मनमानी से भारी परेशानी हो रहा है ऐसे   डीलरों को लाइसेंस रद्द कर पुनः डीलर को बहाल किया जाए एवं सही वह उचित राशन किरासन दिया जाए ,पुनिया देवी, शोभा देवी, ज्योति देवी ,उषा देवी,  मदन राम सहित सैकड़ों ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन कर कहां की जल्द ही डीलर को चाहिए राशन किरासन से वंचित सभी  को दे अन्यथा और आंदोलन कर जिला तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

स्थानीय डीलर गुंजन देवी ने बताया कि मुझे अब तक पूरा आवंटन नहीं मिल रहा था जिससे लाभार्थी खदान से वंचित हो रहे हैं। मुझे आवंटन मिलते ही सभी लाभार्थियों को शो समय खदान वितरण की जाएगी।
क्या कहते है अनुमंडल पदाधिकारी

अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन ने बताया कि आर्पूति पदाधिकारी के को  बोला  गया  है  चौसा  पूर्वी  पंचायत के  सभी  का  आवंटन चेक  करने के लिए जहा  तक  रही  वंचित  लाभुक को  जल्द ही  राशन किरासन मुहैया कराया  जाएगा ।


क्या कहते है प्रभारी प्रखंड आर्पूति पदाधिकारी


प्रखंड आर्पूति पदाधिकारी रंजन कुमार

 ने  बताया कि स्थानीय मुखिया क्या हस्तक्षेप  के बाद चौसा  पूर्वी  पंचायत मे  सभी  डीलर का आवंटन  चेक किया गया जिस डीलर के पास अधिक आवंटन हुआ था उसे काट कर उक्त डीलर का आवंटन पूरा कर दिया गया गुरुवार से सभी लाभार्थियों को खदान वितरण किया जाएगा