Top News

मोदी ने दिया देश के मजदूर किसान व युवा को धोखा-शरद




इमदाद आलम,चौसा,मधेपुरा


           चौसा प्रखंड के लौआलगान लालजी साह उच्च विद्यालय मैदान  में  शनिवार को लोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी शरद यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के मजदूर किसान युवा के साथ पांच सालों में केवल धोखा देने का काम किया है।
 शरद ने दस मिनट के संबोधन में कहा कि जनता ने मोदी के खिलाफ महागठबंधन को वोट दिया था । नीतीश सरकार मेरी पार्टी को भगा ले गया।उन्होनो कहा कि आपकी  एक वोट देश की भविष्य बना सकती है।
।उन्होंने कहा कि एक साल में 24 हजार लाख करोड़ रुपये का बजट बनता है।उसी से देश का विकास का कार्य होता है।शरद यादव ने कहा कि मोदी ने युवको व किसान मजदूरों को सिर्फ धोखा दिया है ।वहीं सभा को लोजद के जयप्रकाश सिंह,राजद के मो खालिद,रमेश यादव,शवनब खातून,सऊद आलम शुशील कुमार  यादव, सीमा गुप्ता,राजद अध्यक्ष प्रमोद यादव लोजद के निवास चन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया।भी आई पी पार्टी के शशि भूषण उर्फ लड्डू सिंह के संचालन में लोजद के
दिनेश शर्मा ,आमोद मंडल,मो अलाऊद्दीन, राजद के वीरेंद्र वीरू,कांग्रेस के शंभु प्रसाद सिंह,भाकपा माले का मुन्ना भगत,कांतलाल शर्मा,गणेश यादव, शशि यादव आदि महागठबंधन के नेता मौजूद थे। 
और नया पुराने