मोदी सत्ता में आया तो अगले बार से होगा फर्जी चुनाव-शरद यादव






चौसा प्रखंड क्षेत्र भटगामा स्थित गोकुल उच्च विद्यायल मैदान में  चुनावी सभा को संबोधित किये, शरद यादव




इमदाद आलम, चौसा,मधेपुरा

      चौसा प्रखंड क्षेत्र के अरजपुर पश्चमी पंचायत के भटगामा स्थित गोकुल उच्च विद्यालय मैदान में गुरूवार  को लोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महागठबंधन के राजद सांसद प्रत्याशी शरद यादव ने चुनावी सभा में कहा कि अगर मोदी इस बार सत्ता में आया तो अगले बार से फर्जी चुनाव होगा,और लोकतंत्र का मतलब भी बदल जायेगा।  शरद ने कहा कि मोदी केबल गब लगाते है।झूठे वादे कर जनता को ठगने का काम किया है।उन्होंने कहा कहीं भी स्थायी रूप से नहीं ग्यारह करोड़ जनता को धोखा देकर मोदी के गोद मे जा बैठा है।उन्होंने  कहा कि नीतीश कुमार अगर पलटी नहीं मरता तो देश का खतरा नहीं होता है।नीतीश ने विश्वास घात किया है और देश की जनता उन्हें मांफ नहीं करेगी ।उन्होंने कहा की उसके पार्टी को नीतीश कुमार ने भगा ले गया।उन्होनो एक वोट आज की देश की भविष्य है इसी से देश का सिरमौर बनती है। ।उन्होंने कहा कि एक साल में 24 हजार लाख करोड़ रुपये का बजट बनता है।उसी से देश का विकास का कार्य होता है।शरद यादव ने कहा कि मोदी ने युवको व किसान मजदूरों को न  सिर्फ धोखा दिया है।बल्कि देश के संविधान के साथ खेलवाड़ किया है।उन्होंने मतदाता से अपील करते हुए कहा कि जैसे सुबह-सुबह महिलाएं घर में कुरे कचरे को झाड़ू से सफाई करते ठीक उसी तरह इस चुनाव में कुरे कचरे बाहर कर कर देना है।वहीं लोजद के महामंत्री गोविन्द यादव,प्रो खालिद,सीमा गुप्ता,प्रमोद मार्शल,सुशील कुमार यादव,गजेंद्र यादव,शशिभूषण उर्फ लड्डु सिंह,दिनेश शर्मा,विष्णुदेव प्रसाद सिंह,खुर्शीद आलम,कुशेश्वर यादव,निवास चन्द्र यादव,सुधीर सिंह,शंकर सिंह,शशि यादव आदि मौजूद थे।