चौसा और फुलौत में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान


इमदाद आलम, चौसा,मधेपुरा


लोक सभा चुनाव को मद्देनजर नजर देखते हुये वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चौसा एवं फुलौत में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग  अभियान के दौरान दो चक्का से लेकर चार चक्का तक के वाहन को रोकर जांच पड़ताल की गई ।सघन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया था।चौसा में थाना चौक,मुरली चोक,भटगामा जीरो माईल में सीओ आशुतोष कुमार एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के नेतृत्व में कई  वाहन चेकिंग की गई जबकि फुलौत में चिरौरी के फरदापारी,डाक बंगला चौक और फुलौत-उदाकिशुनगंज रोड में  ओपीध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने नेतृत्व में वाहन चेकिंग किया गया।दोनों जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हालांकि अधिकारियों किसी प्रकार अवैध समानो की बरामदगी नहीं हुई,लेकिन इस अभियान के दौरान कुछ वाहन को जप्त किया गया है।