भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सम्मान में लिया गया यह फैसला उनके विचारों, संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को याद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया था। उन्हें वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों, सादगी और जनसेवा के संदेश से प्रेरणा मिलेगी। जानिए जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना से जुड़ा पूरा मामला, कहां स्थापित होगी प्रतिमा और इस निर्णय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। बिहार की ताजा खबरें और सरकारी फैसलों की जानकारी के लिए पढ़ें हमारी पूरी रिपोर्ट।
नंदवंशी चेतना मंच के बैठक में कर्पूरी जयंती के अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया एवं संगठन विस्तार किया गया।
नंदवंशी चेतना मंच के बैनर तले युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन आनंद ठाकुर के नेतृत्व में दिनकर जी की पावन भूमि बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत हरिचक गाँव में नंदवंशी चेतना मंच की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री राजू कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश कुमार देव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी ठाकुर जी युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन आनंद ठाकुर तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश टीम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने अतिथियों का गुलाल लगाकर तथा शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री राजू कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा 24 जनवरी 2027 को बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौक पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के स्मारक स्थापना कार्यक्रम एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधु से एकजुट होकर कार्य करने के लिए अपील किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद कुमार नंदवंशी जी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी ठाकुर जी ने मातृशक्ति से संगठन के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि वे महिलाओं के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं, हक एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में सर्वसम्मति से रामानुज ठाकुर को बेगूसराय का जिला अध्यक्ष, आशुतोष ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, शशिकांत ठाकुर को जिला संगठन प्रभारी, अनिल ठाकुर को तेघरा प्रखंड प्रभारी, देवनारायण ठाकुर को युवा बिहार मुख्य प्रदेश प्रभारी, जंग बहादुर ठाकुर को जिला प्रवक्ता, श्रीमती संगीता देवी को जिला महिला संगठन प्रभारी, शंकर ठाकुर को जिला महासचिव, बाबूलाल ठाकुर को भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष, जनार्दन ठाकुर को भगवानपुर प्रखंड प्रभारी, राजेश ठाकुर को भगवानपुर प्रखंड उपाध्यक्ष, देवू ठाकुर को भगवानपुर प्रखंड महासचिव, नवीन ठाकुर को भगवानपुर प्रखंड सचिव, श्रीमती निर्मला देवी को भगवानपुर प्रखंड महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों नए सभी नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनायें दिया। बैठक का संचालन शशिकांत ठाकुर ने किया। मौके पर बिहार उत्तरी प्रभारी गौतम ठाकुर, अमित ठाकुर, कारी ठाकुर, संजीव ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, स्वाती कुमारी, स्तुति कुमारी, चंद्रकांत ठाकुर, विकास ठाकुर, रुपेश ठाकुर, मंजू देवी, जनक दुलारी देवी, सूरज ठाकुर, नितीश ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर आदि सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।




.jpeg)
.jpeg)