विकास कुमार चतरा: चतरा मुख्यालय के सदर अस्पताल चतरा में आये दिन दबंगों के द्वारा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मीयो के साथ मारपीट की घटनाओ को अंजाम दिया जाता है।
विगत रात भी कुछ ऐसा ही घटना देखने को मिला।रात के तकरीबन 10:40 बजे टिकर निवासी तिलेश्वर पासवान के पुत्र मनोज कुमार पासवान द्वारा स्वास्थ्य कर्मीयो एंव ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना घटी।वही आपातकालिन ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में मनोज कुमार पासवान आये और मेरे साथ ही साथ पंजिकरण काउंटर मे बैठे स्वास्थ्य कर्मी,अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों से अभद्र व्यवहार करने लगा।मौके पर जिला प्रशासन अस्पताल पहुँच कर मामले को संभालते हुए अपने हिरासत में लिया।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
विकाश कुमार/चतरा झारखंड