भगवानपुर प्रखंड पीसीसी सड़क व नाला निर्माण का किया गया सिलान्यास



 क्षेत्र के मोख्तियारपुर  पंचायत के  वार्ड नंबर 12 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार राजन एवं वार्ड सचिव टूना  सिंह ,मुखिया सुनीता 
देवी,समाजसेवी नंदन चौधरी के  द्वारा मुक्तिनाथ सिंह के घर से लकरु  सिंह के घर तक करीब 700 फीट  ढक्कन सहित नाला निर्माण का ₹928000 की लागत से बनने वाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया, वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 12 में हीडा. धर्मेंद्र सिंह के घर से वार्ड अध्यक्ष राजकुमार राजन के घर तक 300 फीट पीसीसी सड़क ढलाई कार्य का  ₹2 लाख 97 हजार रूपये  की लागत से बनने वाली पीसीसी  सड़क का भी  सामाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी,वार्ड सचिव टूना सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अशोक ठाकुर एवं वार्ड अध्यक्ष राजकुमार राजन के द्वारा 
नारियल फोड़कर सड़क ढलाई कार्य का शुभारंभ किया।
इस बीच लोगों में खुशी देखी गई।उक्त मौके पर मुखिया सुनीता देवी समाजसेवी नंदन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक ठाकुर,हरेराम सिंह, खुशबू कुमारी, विपुल कुमार ,फूलों सिंह,डॉ.धर्मेंद्र सिंह, मुकुल , सोनू,एवं मुरारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
सन्नी कुमार बेगूसराय