Top News

भटवलिया स्कूल से चावल चोरी


बगहा।
भटवलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने दर्जनभर चावल के बोरे समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली है ।
इस बावत एचएम उमा शंकर प्रसाद ने थाना मे आवेदन दिया है ।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस मामले मे छानबीन की जा रही है ।एफआईआर की जायेगी ।दिये आवेदन मे एचएम ने बताया कि इस समय कोरोना वायरस को लेकर स्कूल बंद है ।जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोडकर दर्जनभर चावल के बोरे आदि चोरी कर लिया है ।मालूम हो कि इसके बगल के स्कूल मथौली मे भी कई बार चोरी की घटना हो चुकी है ।ग्रमीणो ने बताया कि  इन दोनो स्कूल के पूरब नहर और सरेह है ।जिसके कारण चोरों द्वारा इन दोनो विद्यालयो को निशाना बनाया जाता है ।क्योंकि  चोरों द्वारा चोरी  की घटना को अंजाम देकर भागना आसान है ।चोर  आसानी से पूरब दिशा से निकलकर संतघाट पूजहां मुख्य सड़क होकर निकल जाते है ।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
चंद्रभूषण / चंपारण
और नया पुराने