Top News

हथियार दिखाकर अपराधियों ने व्यापारी से लूटे 80 हजार रुपए।



त्रिवेणीगंज से राजेश कुमार रमन की रिपोर्ट

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत बघला पंचायत पुल के समीप अपराधियों ने व्यापारी से
₹80 हजार लूट लिया है ।हमारे जिला संवाददाता राजेश कुमार रमन की रिपोर्ट के अनुसार हथियार से लैस अपराधियों ने व्यापारी को बंदूक के नोक पर₹80000 लूट लेने की घटना सामने आई है ।राजेश कुमार रमन को मिली जानकारी के अनुसार अपराधी स्कॉर्पियो पर सवार पांच व्यक्ति एक साथ थे। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला पुल के समीप अपराधियों ने व्यापारी को घेरकर स्कॉर्पियो से उतर कर ₹80 हजार लूट लिए और बंदूक दिखाकर घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी।
और नया पुराने