Top News

महाशिव रात्रि मेले में सीएससी संचालन का उद्घाटन किया गया


रमेशचंद्र वर्मा की रिपोर्ट

महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले में आज सीएससी द्वारा संचालित केंद्र का उद्घाटन पूर्व उप प्रमुख राजेश रंजन झा ने किया । मौके पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा लोगों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी जाएगी । यहां किसान भी सरकार के योजनाओं से लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर संचालक मनीष रंजन झा ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मुफ्त दी जाएगी । हर आम आदमी अपने अधिकार से सम्बंधित जानकारी यहाँ ले सकते हैं यहां तक कि कानूनी राय भी निःशुल्क लिया जा सकता है । इस अवसर पर सोनू झा , मोनू झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे
और नया पुराने