दो बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार


राजा कुमार की रिपोर्ट

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत से एक शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है घटना बीते 6 मार्च की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि 4 वर्ष पूर्व गोनाहा पंचायत के एक लड़के से उस लड़की ने प्रेम विवाह किया था 4 वर्ष तक लगातार खुशी में जीवन व्यतीत हुआ उसके बाद वह लोग नेपाल में रहने लगे। दोनों पति-पत्नी खुशी पूर्वक नेपाल में अपना काम कर जीवन यापन कर रहे थे । इसी क्रम में लड़का स्वर्णकार है सोने चांदी की दुकान में काम करता था वही लड़की एक सिलाई के कंपनी में काम करती थी, उसी  दौरान सिलाई कंपनी में एक लड़के से पुनः प्रेम कर बैठी और 6 मार्च को दोनों एक दूसरे के साथ फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लड़की को दो बच्चा एक लड़का और एक लड़की भी था दोनों बच्चे को छोड़ कर वह फरार हो गई है।

बता दें कि सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज प्रखंड में लगातार यह दूसरी घटना है तुरंत 1 दिन पूर्व दो बच्चे की मां 3 बच्चे के पिता के साथ फरार हो गई उसके तुरंत दूसरे दिन या घटना भी घटित हो गई।