स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर मतदाता को जागरूक किया गया



 इमदाद आलम, चौसा



मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय व महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा के बच्चों एवं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली प्रखंड मुख्यालय की प्रमुख सड़कों का भ्रमण करते हुए विद्यालय जाकर खत्म हुई। रैली में "बहेगी मतदान वोट की धारा, यही है लक्ष्य हमारा। आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जरूर जाएंगे। छोड़ो अपने सारे काम- पहले चलो करें मतदान, बहकावे में कभी ना आना -सोच समझकर बटन दबाना, जो बांटे दारू साड़ी नोट-उनको कभी न देंगे वोट आदि  नारे लगाकर लोग को मतदान  करने को लेकर लोगों को  जागरूक किया। प्रधानाध्यापक श्री पासवान कहा कि इस पर्व में स्वच्छ सरकार चुनने के लिए सभी मतदाता मतदान अवश्य करें। मतदान को लेकर बच्चों ने महिलाओं को जागरूक कर रही थी। घर की देहरी से बाहर आओ, आकर अपना धर्म निभाओ। लज्जा छोड़कर बाहर आओ आकर अपनी सरकार बनाओ। जागरुकता  रैली में हकिम उद्दीन,संजय कुमार सुमन, रिजवाना इसराइल, बिंदु कुमारी, रेहाना खातून, प्रतिभा गुप्ता, विभा कुमारी, बाल संसद के सभी मंत्रियों समेत सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।