चौसा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी को कटिहार से गिरफ्तार भेजा गया जेल
इमदाद आलम, चौसा
चौसा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दोनों वारंटी अभियुक्त को कटिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार वारन्टी बलराम गुप्ता एवं उनके माता सुदामा देवी बताया गया है।थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया चौसा पूर्वी पंचायत के तुलसीपुर टोला निवासी सिकन्दर सुमन के पुत्री माया देवी ने चौसा थाना में आवेदन देकर पति समेत पांच लोगों के विरोध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराई थी उन्होंने अपने पति कटिहार विनोदपुर निवासी बलराम गुप्ता पर दहेज उत्प्रेरण का केस दर्ज कराया गया था।उसी केस के नामजद अभियुक्त को बलराम गुप्ता एवं उनकी माता सुदामा देवी को कटिहार पुलिस की मदद से चौसा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।