लड़की के अपहरण मामले के दो आरोपित व चार शराबी सहित सात गिरफ्तार

लड़की के अपराह्न मामले के दो आरोपित व 4 शराबी  सहित 7  गिरफ्तार



इमदाद आलम चौसा


   चौसा में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर लड़की के अपराह्न मामले के दो आरोपित सहित 7  लोगों को गिरफ्तार किया है।  थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बुधवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि तीन दिन  पूर्व टील्हारहीं गांव से एक लड़की को शादी की नियत से अगवा कर लिया गया था।जिस मामले में लड़की के परिजन ने थाने में केस दर्ज करवाई थी।उसी मामले के अभियुक्त  रसलपुर धुरिया पंचायत के     टील्हारही निवासी विकास कुमार मंडल एवं सुपौल  बलवा निवासी मुकेश कुमार यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार   गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की अगवा करने के मामले में  दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। मगर पुलिस को आंख में धूल झोंककर आरोपी फरार हो जाता था। लेकिन इस बार उसकी गिरफ्तारी हो गयी है। वहीं भूमि विवाद के मामले के  पैना  निवासी मोहम्मद लालू को  ब्लॉक परिसर से  गिरफ्तार किया गया है। जबकि शराब  पीकर अलग अलग जगहों पर हंगामा मचा रहे चार शराबी में चिरौरी निवासी मिथुन कुमार एवं आमोद कुमार,

धुरिया परवत्ता निवासी मनोज मंडल एवं अन्य एक गांधी टोला निवासी को शराब की नशे में गिरफ्तार किया है।