चौसा में अलग अलग कांड के आधा दर्जन से अधिक फेरारी लोगों को भेजा जेल

इमदाद आलम चौसा

चौसा और फुलौत में अलग अलग कांड के आधा दर्जन  से अधिक फरारी एवं प्राथमिकी अभियुक्तो को  पुलिस ने  गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि वारंटियों की धरपकड़  अभियान के दौरान रसलपुर धुरिया  पंचायत के मनीष कुमार एवं मनीष झा,लौआलगान निवासी वीरेंद्र सिंह, घोषई के राजो महतो उर्फ चन्देशरी महतो, और चौसा बस्ती के सदानन्द राम को अलग जगहों से  गिरफ्तार किया है।वहीं फुलौत ओपी क्ष्रेत्र दो अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।ओपी अध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि फरारी अभियुक्त फुलौत पूर्वी के संजीत कुमार और प्राथमिकी अभियुक्त फुलौत पश्चमी के इंद्रजीत कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।दोनों जगहों से कुल सात की गिरफ्तारी हुई है।सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।