चौसा में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 128 वी जयंती आयोजित



इमदाद आलम, चौसा मधेपुरा


 चौसा में बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की128 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।बस्टेण्ड के समीप रविवार को आयोजित बाबा साहेब  अंबेडकर की  प्रतिमा स्थल पर उपस्थित लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया गया।समारोह का आयोजन डॉ अम्बेडकर विचार फाउंडेशन में लोगो ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सुबोध कुमार पासवान  की अध्यक्षता में आयोजित समारोह उन्होंने कहा देश की संविधान निर्माता को संस्मरण कर उसके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।वहीं अधिवक्ता व लेखक  विनोद आज़ाद ने कहा कि बाबा साहेब के दिये गये संविधान में उनके कई मार्गदर्शन भी शामिल है।मौके पर पूर्व मुखिया श्रवन कुमार पासवान ,जयप्रकाश मंडल,गंगा पासवान,संजय कुमार सुमन, अरविन्द पासवान, राजकिशोर पासवान, मृत्युंजय भगत, इमदाद आलम,मनोज पासवान, अरविन्द पासवान दर्जनों लोग उपस्थित थे।