चौसा में अधिकारियों ने किया पैक्स गोदाम का निरीक्षण


इमदाद आलम चौसा,मधेपुरा



चौसा में अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन  पैक्स गोदाम का निरीक्षण कर  पैक्स अध्यक्ष को दिया कई आवश्यक निर्देश।जिला सहकारिता  कोषागार पदाधिकारी मजीद अहमद एवं सीओ आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरजपुर पूर्वी,अरजपुर पश्चमी,लौआलागन पूर्वी,घोषई,रसलपुर धुरिया और पैना में भ्रमण कर पैक्स के द्वारा अनाज भंडारण एवं गोदामो का निरीक्षण कर समीक्षा की।इस दौरान अधिकारियों ने पैक्स  गोदाम में रखे नाम तौल यन्त्र,अनाज की वजन सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की।निरीक्षक के दौरान जिला सहकारिता कोषागार पदाधिकारी मजीद अहमद ने कहा कि नियमावली के अनुसार अनाज भंडारण में रखरखाव सहित कई विषयों पर पैक्स अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया ।वहीं सीओ ने कहा कि सभी पैक्स के अनाज भंडारण पर बराबर अधिकारीयो की नजर है कोई भी पैक्स अध्यक्ष द्वारा अनियमिता बरती जानी आश्यक कार्रवाई किया जाएगा।मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,फिरयाद आलम,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दीपक कुमार, राजेश कुमार,अजय कुमार आदि मौजूद थे।