Top News

जुमलेबाजी नेता से परहेज रहे सही नेता को चुनकर भेंजे दिल्ली-शरद



चौसा प्रखंड क्षेत्र फुलौत कब्रिस्तान  मैदान में  चुनावी सभा को संबोधित किये शरद यादव

-देश की जनता हो रहे है मोदी सरकार में परेशान झूठे वादे का पुलिंदा से रहे दूर


     इमदाद आलम,चौसा मधेपुरा

 लोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महागठबंधन के मधेपुरा सांसद प्रत्याशी शरद यादव ने फुलौत पश्चिमी  के कब्रिस्तान मैदान में चुनावी सभा के दौरान  कहा कि झुमलेबाजी करने वाले नेता से परहेज कर विकास के लिए सही नेता को चुनकर दिल्ली भेंजे।
 उन्होंने कहा कि आपके वोट अभिशाप भी है और वरदान भी है। इतना बड़ा वरदान आपके हाथ में  आया है  आपने  सही जगह पर इसे इस्तेमाल करें। मोदी झूठ की पुलिंदा लिये भोले भाले जनता को हिन्दू मुस्लिम के नाम पर गुमराह करने में जुटे है। वहीं नीतीश  जनता को धोखा देकर मोदी के गोद मे जा बैठा है।उन्होंने  कहा कि नीतीश कुमार की पलटी अगर नहीं लेता तो देश का संविधान आज खतरे में नहीं होता। उन्होने नीतीश को विश्वास घात करने वाले नेता बताया।उन्होंने कहा जिस तरह जनता ने पिछले चुनाव जनादेश दिया था उस जनादेश के साथ नीतीश ने जनता को धोखा दिया है।जिसे  जनता उन्हें मांफ नहीं करेगी ।उन्होंने कहा की उसके पार्टी को नीतीश  कुमार ने भगा ले गया है।उन्होनो एक वोट आज की देश की भविष्य है इसी से देश का सिरमौर बनती है। ।उन्होंने कहा कि एक साल में 24 हजार लाख करोड़ रुपये का बजट बनता है।उसी से देश का विकास का कार्य होता है।मौके पर  प्रो.खालिद,विद्याभूषण पासवान,
प्रमोद मार्सल,लोजद के सलाउद्दीन,संजय निषाद,खुर्शीद,शशि भूषण उर्फ लड्डू, दिनेश शर्मा,आमोद मंडल आदि मौजूद थे।

और नया पुराने