चौसा में भूमि विवाद में महिला की पीट-पीटकर जख्मी इलाज के दौरान मौत


इमदाद आलम,चौसा मधेपुरा


चौसा में भूमि विवाद में एक महिला को  गंभीर रूप मारपीट कर,जख्मी हालात इलाज  के दौरान मौत हो गयी है।घटना चौसा प्रखंड अंतर्गत चिरौरी पंचायत के भवनपुरा वार्ड नंबर 9 की बताई गई है।मृतक महिला की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।हालांकि मारपीट के मामले में स्थानीय थाने में बीते दस दिन पूर्व पीड़ित महिला ने आधा दर्जन लोगो को के ऊपर मारपीट सहित अन्य संगीन आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था।इधर करीब दस दिन पूर्व से मारपीट से गंभीर रूप से घायल को भागलपुर माया गंज अस्पताल में उनकी इलाज की जा रही थी।घटना के संदर्भ में बताया गया कि बीते दस दिन पूर्व मारपीट से घायल पीड़िता ने इलाज भागलपुर में हो रही थी ।गुरुवार की समय करीब सुबह 7 बजे माया गंज अस्पताल डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत की के बाद भागलपुर जिले के विन्द टोली गांव भाई इंद्रदेव पासवान ने बताया उनकी बहन के साथ दस दिन पूर्व लाठी,डंडा से घायल कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।उसके वाद चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया था।हालांकि गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी इलाज भागलपुर में की जा रही थी। भवनपुरा निवासी देवर  सौदागर पासवान ने बताया उसके भाभी के साथ मारपीट के मामले गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया था।मामले के संदर्भ में बताया गया कि 3  डिस्मल डीह वास् की  जमीन को लेकर आपसी विवाद में धारदार हथियार लाठी, कुल्हाड़ी एवं लोहे कि रड से मारपीट कर महिला को जख्मी कर दिया था ।घटना को लेकर  थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल बे बताया कि  मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेज दिया गया।

-क्या है मामला

चिरौरी पंचायत के भवनपुरा वासा निवासी भूमि विवाद को लेकर  चंदेश्वरी पासवान ने अपने  पत्नी रेखा देवी उम्र करीब  42 वर्ष  के साथ छेड़खानी व मारपीट  कर जख्मी कर  देने  के आरोप के बाद  महिला  रेखा  देवी ने  चौसा थाना में  आवेदन देकर काण्ड सं  93/19 नामजद  उमेश पासवान,  संजय पासवान,शैलेंद्र पासवान,
सागर पासवान, राजन पासवान, गुलशन कुमार को नामजद कर मारपीट के आरोपी बनाए गए थे  ।

पति थे पंजाब में इधर पत्नी की हुई मौत

 रेखा  देवी  अपने परिवार  मे  भोले  भाले  व  सहनशीलता व्यक्ति थी  अपने  मायके  भागलपुर  जिले  के गोपालपुर थाना  के बिन्द टोली  गाॅव कस्तुरी  पासवान  की  पुत्री  थी।  रेखा  देवी उनके  तीन बच्चे  थे।  और  अपनी  जीवीकोपार्जन पति  पर  आश्रित रहते  थे हलाकि  रेखा  देवी  के  पति  पंजाब  मजदूरी करते है ।