भगलपुर के गंगा नंदी में मधेपुरा के मजदूर डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम


मजदूरी करने गये मजदूर भीषण गर्मी में नहाने गया था नदी




इमदाद आलम,बिहारी न्यूज़,


चौसा थानांतर्गत घोषई वार्ड नंबर -03 निवासी विलास यादव उम्र करीब 50  वर्षीय की मौत शनिवार को भगलपुर के गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोषई निवासी विलास यादव अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी के क्रम में मक्का का भुट्टा छीलने को नारायणपुर (भागलपुर) गया हुआ था। बीते शनिवार को भीषण गर्मी की वजह से करीब 11 बजे दिन में वो वहीं पास के बलहा घाट में नहाने को गया हुआ था। नहाने के दौरान ही पैर फिसलने से वह अधिक पानी में चला गया जिसमें उसकी गंगा नदी में डूब कर मौत हो गई। बताया गया कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा जब तक शोर मचा गया और  गोताखोरों को बुलाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
        बाद में गोताखोरों के द्वारा उनकी शव को निकालकर प्रशासन की मदद से पोस्टमार्टम हेतु मायागंज अस्पताल भेजा गया। घोषई में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार सा मच गया। मृतक के परिजनों सहित ,सुमन शर्मा, आशीष शर्मा, दिनकर शर्मा आदि गांव से घटना स्थल के लिए रवाना हो गये। वहीं मुखिया सुनील यादव के द्वारा परिजनों को संतावना देते हुए कबीर अंत्येष्टि की राशि भी दी गई।