ब्रेकिंग न्यूज़ पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीय महिला खुशबू देवी की गला दबाकर हत्या।




मुरलीगंज /मधेपुरा
प्रखंड के अंतर्गत जीतापुर पंचायत के बरयाही वार्ड 6 में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीय महिला खुशबू देवी की गला दबाकर हत्या करने करने का मामला सामने आया है। 
मायके वाले ने महिला के पति सहित परिवार के सदस्यों पर दहेज को लेकर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशोर कुमार और एएसआई राकेश कुमार ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि बरयाही वार्ड 6 के संजीव कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी 25 वर्ष की गला दबाकर हत्या होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि तीन चार दिन पहले ससुराल वालों के द्वारा खुशबू के साथ मारपीट किया गया था। जिसके बाद खुशबू मायके गंगापुर चली गई थी। पुनः खुशबू को समझा बुझा कर ससुराल भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार की रात ससुराल में उनकी हत्या कर दिया गया।
थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मृतिका के पिता रमेश मंडल के बयान पर छः लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
विनीत कुमार/ मधेपुरा