कोरोना वायरस : भ्रामक जानकारियों से रहें सावधान


🙏 10 झूठी खबरों से सावधान 🙏

1. कई लाशों वाली इटली शहर की तस्वीर।
सच्चाई - यह एक फिल्म कांटेजिअन का सीन है।
2. 498/- का जिओ का फ्री रीचार्ज।
सच्चाई - कंपनी ने ऐसा कोई दावा अबतक नहीं किया है।
3. कई लोग जमीन पर पड़े सहायता के लिए चिल्ला रहे हैं।
सच्चाई - यह वर्ष 2014 के एक आर्ट प्रोजेक्ट की तस्वीर है।
4. डॉ रमेश गुप्ता की किताब जंतु विज्ञान में कोरोना का इलाज है।
सच्चाई - नहीं है।
5. मेदांता अस्पताल के डाॅ नरेश त्रेहान की नेशनल इमर्जेंसी की अपील।
सच्चाई - डॉ त्रेहान ने ऐसी कोई अपील नहीं की।
6. एक कपल की तस्वीर जो 134 पीड़ितों का इलाज करने के बाद संक्रमण का शिकार हो गए।
सच्चाई - तस्वीर किसी डॉक्टर कपल की नहीं है। एयरपोर्ट पर एक जोड़े की है।
7. कोविड 19 कोरोना की दवा।
सच्चाई -  यह दवा नहीं, जांँच किट है।
8. कोरोना वायरस का जीवन 12 घंटे तक।
सच्चाई - 3 घंटे से 9 दिन तक।
9. रूस में 500 शेर सड़कों पर।
सच्चाई - एक एक फिल्म का दृश्य है।
10. इटली की ताबूत वाली तस्वीर।
सच्चाई - यह 7 वर्ष पुराने एक हादसे की तस्वीर है, कोरोना से इसका कोई संबंध नहीं है। (स्त्रोत - भास्कर पड़ताल)
मित्रों! झूठी अफवाहों के बहकावे में आकर अपना धैर्य न खोएं। आपका विवेक और धैर्य ही आपका साथी है। ईश्वर और सरकार पर भरोसा रखें। घर में रहें, सुरक्षित रहें।
... शुभकामनाएंँ ....