ब्रेकिंग न्यूज़ मुजफ्फरपुर में दो अज्ञात लाश मिलने पर फैला सनसनी

मुजफ्फरपुर में दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात शव बरामद,इलाके में सनसनी          न दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लाशें बरामद की गई है। लाश बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।                                     पहला मामला नगर थाना क्षेत्र की है। जहां आज अहले सुबह कुछ लोग मार्निग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान दूधनाथ मंदिर के पास एक शव को पड़ा देखा। लोगों ने तत्तकाल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।         वहीं दूसरा शव अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा के समीप सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया गया। इस लाश की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से जांच में जुटी है।

दोनों ही मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया है।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
यशवंत कुमार / बेगूसराय