दहेज़ की बलि चढ़ि एक और युवती कंचन कुमारी पैसो के कारण होता था मारपीट।



            
बिहटा: दहेज की बलि चढ़ी कंचन कुमारी प्रतिदिन पैसे के लिए मारपीट किया जाता था कंचन के साथ।
दहेज के लिए दहेज लोभीयो ने इतना बदल गया कि चंद रुपयों की खातिर कंचन को दहेज के लिए बलि चढ़ा दिया यह ताजा मामला रानी तालाब थाना क्षेत्र के हैवसपुर गांव की है। कंचन की शादी चंदन कुमार के साथ धूमधाम से किया गया था लड़की कंचन नरही गांव के स्वर्गीय नायक  साव के पुत्री है। कंचन के परिजनों ने बताया कि कि कंचन को दहेज के लिए चंदन के परिवार वालों ने मिलकर उसे हत्या कर दिया और शव को भी गायब कर दिया परिजनों ने रानी तालाब थाना में कंचन के परिजनों ने चंदन कुमार और उसके पिता संजय साव सास ननंद पूनम कुमारी और दीवार राहुल कुमार पिता अनिल साव के खिलाफ थाना में F I R किया गया है। कंचन के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही पैसे के लिए हमारी पुत्री को साथ मारपीट किया जाता था और अपने मायके से पैसा लाने के लिए बराबर दबाव दिया जाता था और पैसा नहीं लाने के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। सरकार कह रही है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ और इधर दहेज लोभियों ने दहेज के लिए अपनी ही बहू को बलि चढ़ा दिया परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपनी बेटी का शव भी नहीं देख पाया उसे हत्या करने के बाद कहीं पर छुपा दिया गया तब जाकर कंचन के माता-पिता ने रानी तालाब थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है खबर लिखे जाने तक अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। कंचन के माता ने बताया कि चंदन हमेशा दहेज में चार चक्का और पैसा का डिमांड करते रहता था जिसके लेकर हमेशा उसके साथ मारपीट करते रहता था। कंचन कुमारी की शादी करीबन 5 वर्ष पूर्व चंदन कुमार के साथ धूमधाम से किया गया था। चंदन उसके साथ हमेशा पैसा कि दबाव बनाया करता था। लास्ट समय में ऐसा हाल हुआ कि दहेज लोभियों ने दहेज के लिए उसे हत्या कर  दिया मृतका के परिजनों ने रानी तालाब थाने में प्राथमिकता दर्ज किया है खबर प्रकाशित होने तक अभी तक दहेज लोभी पुलिस गिरफ्तारी से बाहर है। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि दहेज लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की तरफ से लगातार छापामारी जारी है। मृतिका के माता ने बताया कि कंचन के साथ उसके एक पुत्र भी है पुत्र भी गायब है मृतिका के परिजनों ने आशंका जाहिर किया है कि कहीं ना बेटी के साथ उसकी नाती को भी दहेज लोभियों ने उसे भी मार डाला कंचन कुमारी अपने माता को फोन पर बताया कि उसके साथ हमेशा ससुराल वालों ने मारपीट करता है मृतिका के माता ने बताया कि मारपीट के दौरान पुत्री फोन पर बात कर रही थी कि उसी दौरान दहेज लोभीयो ने उसे केरोसिन तेल डालकर उसे मार डाला। शर्म आती है ऐसी समाज पर की चंद रुपयों की खातिर अपनी बहू को भी नहीं बख्शा उसका नतीजा यह हुआ कि कंचन को आखिरकार दहेज की बली चढ़ना पड़ा। शर्म आती है ऐसी समाज पर की चंद रुपयों की खातिर अपनी ही बहू को जिंदा जला दिया। कंचन की मां ने बताया कि उसकी पुत्री को हत्या करने के बाद शव को भी गायब कर दिया गया मृतिका के माता ने बताया कि कंचन के साथ उसका एक पुत्र है वह भी गायब है कहीं ऐसा ना हो कि कंचन के साथ साथ उसे भी हत्या कर दिया गया हो मृतिका के माता ने आशंका जाहिर किया है।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
29/03/2020 
सुरज कुमार/बिहटा/पटना (बिहार)