आदित्य दुबे बने ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश महासचिव ब्राह्मण उत्थान के लिए करेंगे काम।


 मनेर:- माधोपुर मनेर निवासी श्री कृष्णेश्वर नाथ दुबे के पुत्र आदित्य दुबे को अखिल भारतीय बहुभाषीय ब्राह्मण महासंघ रजिस्टर्ड का युवा इकाई का प्रदेश महासचिव बनाया गया है संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार तिवारी ने उन्हें मनोनीत किया है।
वही अपने मनोनयन पर आदित्य दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की वास्तविक स्थिति आज बदतर होती जा रही है समाज राजनीतिक और सामाजिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है ब्राह्मण समाज में गरीबी और भूखमरी की स्थिति पैदा हो चुकी है जिसको लेकर व समाज में उनका उत्थान और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता को बनाए रखने और ब्राह्मण समाज के लिए संकल्पित रहने के लिए वह इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और समाज कल्याण में अपना योगदान बढ़-चढ़कर देंगे वहीं इनके मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेंद्र तिवारी राष्ट्रीय महासचिव आर.एन मिश्रा प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,नवनीत दुबे,प्रभाकर चौबे ,सौरभ तिवारी इंजीनियर सोनू कुमार ठाकुर, समेत कई पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
17/03/2020 
सुरज कुमार/बिहटा/पटना (बिहार)