सामूहिक रसोईघर के द्वारा लोगों को दिया जा रहा है भोजन


कुछ ही विद्यालयों में भोजन की की गई व्यवस्था
अंदर रह रहे लोग भोजन नहीं मिलने की कर रहे शिकायत
बगहा अनुमंडल के कई विद्यालयों में बाहर से आए मजदूर वर्ग के लोगों को भोजन की व्यवस्था सामूहिक रसोईघर के द्वारा कुछ विद्यालय में की जा रही है। वहीं कई विद्यालयों में भोजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण अंदर रह रहे मजदूर वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फनीश चंद पाठक ने बताया बगहा 1 के 68 विद्यालयों में से 15 विद्यालयों में मजदूर वर्ग के लोगों को रखा गया है वही बगहा दो में 26 विद्यालय में बाहर से आए लोगों को क्वॉरेंटाइन के लिए रखा गया है। जिसके लिए शिक्षा विभाग के तरफ से बिजली पानी रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं कुछ विद्यालयों में सामुदायिक रसोईघर के द्वारा खाने की व्यवस्था की गई है वहीं प्रशासन की तरफ से खाना का कोई भी व्यवस्था नहीं किया गया है बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया। जिसको लेकर कई विद्यालयों में भोजन की व्यवस्था नहीं होने से अंदर रह रहे मजदूर वर्ग के लोगों में  अधिकारियों से शिकायत भी की। वह कुछ सामाजिक संगठनों के द्वारा व्यवस्था की जा रही। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर यूपी के तरफ से आने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है जिनमें 16 मजदूर को प्रशासन के द्वारा रखा गया है वहीं अन्य विद्यालय में इसी तरह लोगों को रखा गया है जिनमें नगर के  डीएम एकेडमी me 13 लोग जो बाहर से आए  हैं उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखा गया। साथ ही डीएम एकेडमी मैं नगर पालिका के द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
चन्द्र भूषण शांडिल्य/बगहा चंपारण