चंदन रावत होंगे महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बिहार संगठन प्रभारी


महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चंदन रावत को बिहार में सांगठनिक मजबूती के लिए परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कोर टीम सदस्यों तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से बिहार का संगठन प्रभारी मनोनीत करते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उक्त जानकारी देते हुए परिसंघ के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने बताया कि 
कोरोना संक्रमण महामारी के कारण देशभर में प्रभावी लॉकडाउन के मद्देनजर महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पिम्परे, राष्ट्रीय महासचिव चंदनलाल वाल्मीकि तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार राउत द्वारा बिहार में परिसंघ की और अधिक मजबूती के लिए फोन से आपसी परामर्श एवं सर्वसम्मति से उक्त निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से उन्होंने आगे बताया कि महादलित परिसंघ बिहार के प्रभारी के रुप में नव मनोनीत बिहार संगठन प्रभारी चंदन रावत निर्णय पर सहमति जताते हुए परिसंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार राउत तथा प्रदेश कमिटि के सभी पदाधिकारियों सहित कुल 24 जिलाध्यक्षों से फिलहाल लॉकडाउन के कारण दूरभाष से ही लगातार संपर्क में बने रहेंगे और बिहार में परिसंघ के सांगठनिक मजबूती के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। वहीं लॉकडाउन समाप्त होने के पश्चात स्थिति सामान्य होने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार राउत और प्रदेश संगठन प्रभारी चंदन रावत  संयुक्त रुप से राष्ट्रीय नेतृत्व को एक विस्तृत रिपोर्ट सौपेंगे।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
चन्द्र भूषण शांडिल्य/बगहा चंपारण