कृषि कानून : भारत बंद को लेकर बिहार में विपक्ष एकजुट

 

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद को लेकर आज बिहार में सभी विपक्ष एकजुट होकर सड़क पर उतरे। सम्पूर्ण बिहार में जगह जगह पर रोड शो एवं आंशिक धरना देखने को मिला। सूचना मिलने तक कहीं भी किसी प्रकार की हताहत या तोड़फोड़ नही हुई।  प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ज्ञात हो कि कृषि कानून के खिलाफ आज सम्पूर्ण भारत में बंद का एलान है।