बेगूसराय सीरियल गोलीकांड के दो संदिग्धों की फोटो जारी, पहचानते हैं तो पुलिस देगी 50 हजार का इनाम

बेगुसराय के गुनहगारों को पहचानिए और 50 हजार का ईनाम पाइए, बॉर्डर किया गया सील
बेगूसराय सीरियल गोलीकांड के दो संदिग्धों की फोटो जारी, पहचानते हैं तो पुलिस देगी 50 हजार का इनाम

बिहार के बेगूसराय गोलीकांड के आरोपितों की बाइक चलाते तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की जानकारी सही व सटीक जानकारी देने वालों को जिले की पुलिस 50 हजार रुपये नगद राशि देगी।

बिहार के बेगूसराय जिले में सीरियल गोलीकांड में शामिल बाइक पर बैठे बदमाशों की एसपी ने तस्वीर जारी की है। आरोपितों की बाइक चलाते तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी। एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा है कि फुटेज के आधार पर जारी तस्वीर नारंगी शर्ट पहने व पीछे बैठने वाले संदिग्धों की जानकारी सही व सटीक जानकारी देने वालों को जिले की पुलिस 50 हजार रुपये नगद राशि देगी।

डीआईजी सत्यवीर सिंह ने इसकी इनामी राशि 50 हजार देने की घोषणा की है। डीआईजी ने कहा है कि सूचना देने वालों का नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से 9431822953 या 9431800011 पर कॉल या वाट्सअप के माध्यम से सूचना या एसएमएस के माध्यम से सूचना देने का अनुरोध किया है।