गर्लफ्रैंड के massage के कारण पकड़ा गया बेगुसराय कांड का अपराधी नागा

बेगुसराय गोलीकांड के मुख्य आरोपी बीहट निवासी केशव उर्फ नागा को जमुई पुलिस ने मौर्य एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया। झाझा स्टेशन में गिरफ्तारी से कुछ मिनट पहले ही नागा ने व्हाट्सएप पर अपनी गर्लफ्रेंड को डान फिल्म का डायलाग मैसेज कर खुद को डान बताया था। टेक्स्ट मैसेज में लिखा था कि “डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन..है।"

गर्लफ्रेंड से चैटिंग में मशगूल था तभी जमुई में उसकी गिरफ्तारी का जाल बुना जा रहा था। बहरहाल, अल्प अवधि की सूचना में जमुई पुलिस एवं बेगूसराय के SP की उपलब्धि काबिल-ए-तारीफ रही।
बेगूसराय में 13 सितंबर को नेशनल हाईवे- 28 और 31 पर हुए गोलीकांड मामले का एसपी योगेंद्र कुमार ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए बाइक और दो देसी पिस्टल को बरामद कर लिया है।

तमाम कथित खुलासे और जाँच प्रक्रिया यानी पूरी कार्रवाई में पुलिस प्रेशर में नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा अरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर प्रेसवार्ता तक पूरी हड़बड़ी में की गई है। जितेंद्र सिंह गंगवार ने साफ कहा कि आरोपियों का मकसद दहशत फैलाने था, मगर इस वारदात से जुड़ी कई कड़ियों को अभी जोड़ा जाना बाकी है  गोली कौन चलाया, किसके कहने पर चलायी गयी? बरामद हथियारों में किससे गोली चली?कुल कितने राउंड फायरिंग हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मिला 9 MM और बरामद मुंगेरिया पिस्टल।