वीर शहीद रतन ठाकुर की अंतिम विदाई में लगा पब्लिको का जनसैलाब



बिहारी न्यूज़ मुख्य संपादक मनीष कुमार की रिपोर्ट


अंतिम सलामी देते हुए




ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी........


पिता की आंखों से निकलती हुई धारा

भागलपुर जिले के वीर सपूत रतन ठाकुर का पार्थिव शरीर जब भागलपुर के कहलगांव में लाया गया युवाओं बच्चे बूढ़े जवान लड़के लड़कियां सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी इस शव यात्रा में लाखों की संख्या में संपूर्ण बिहार वासी तथा भागलपुर के संपूर्ण ग्रामीण और शहरी ओं तथा नेताओं ने अपनी करुणामाई ह्रदय को झूठ ला नहीं पाए, एक और व्यक्ति हुई रोती हुई पत्नी दूसरी ओर छोटा सा नन्हा सा नादान बालक और माता पिता तथा ग्रामीणों की भारी से भारी संख्या में रतन ठाकुर के शहीद होने की लहर हृदय को बार-बार जलाता हुआ प्रतीत हो रहा था। रतन के पिता से हुई बातचीत में बताया कि हमारे लाल ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है गर्व महसूस करता हूं लेकिन आतंकियों ने पीठ पीछे वारकर अपने नापाक इरादे को दिखाया है गर्व है हमें अपने लाल पर। भागलपुर समेत पूरे बिहार की धरती को इस लाल पर गर्व है।


पिता को समझाते हुए पुलिस अधिकारी

जब रतन ठाकुर का पार्थिव शरीर कहलगांव लाया गया तब हजारों लाखों की संख्या में पब्लिक पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाकर भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान तुझे नहीं छोडेंगे कह कर गौरवान्वित करने में लगे हुए थे वहीं बड़े-बड़े नेताओं ने एसपी डीएसपी डीआईजी समेत हजारों संख्या में पुलिस बल की भी आंखें नम दिख रही थी और हो भी क्यों नहीं उन लोगों ने अपना 44 साथी को खोया है।

 रोती बिलखती हुई पत्नी का दर्द


संपूर्ण निष्ठा नियम पूर्वक तथा सलामी देकर उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व के हवाले किया गया चारो और की जनता रतन ठाकुर की जय रतन ठाकुर की जय कह कर आंखें नम की मुद्रा में दिख रहे थे वही साथियों सहपाठियों की पुरानी याद ताजा करके बिलक रहे थे।
पार्थिव शरीर को ले जाते हुए जवान

रतन ठाकुर के सहपाठियों तथा पुराने मित्रों से हुई बातचीत में बताया गया कि वह एक दिलेर किस्म का लड़का था वह हमेशा हम सभी युवाओं को जागरूक करता रहता था हम सभी को एक नया संदेश देता रहता था हम जिंदगी भर उसे कभी नहीं भूलेंगे वह एक महान व्यक्ति है और वह हमेशा अमर रहेगा।



                            अंतिम विदाई देते हुए पूरी सुरक्षा टीम एवं वहां के पब्लिक

                                 जय हिंद
                                        जय भारत।