चौपाल लगा कर किसानों के किया जाएगा प्रशिक्षित पंचायतों में आयोजित होगी किसान चौपाल


पंचायतों से मांगी गई राजस्व गांवों की सूची
मई माह में चौपाल का आयोजन कर किसानों को दी जायेगी खरीफ फसलों की जानकारी
बगहा।
खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी किसानों को दी जाएगी। पंचायतों में किसान चौपाल लगा कर किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे प्रशिक्षित किया जाएगा। मई माह में प्रखंड के सभी पंचायतों में किसान चौपाल आयोजित होना हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पृथ्वी  चंद ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों से राजस्व गांव का चयन कर सूची मांगी गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों के कृषि समन्वयकों से पंचायत वार राजस्व गांव का चयन कर सूची मांगी गई है। उन्होने ने बताया कि पंचायत के जिन राजस्व गांव में पूर्व में चौपाल का आयोजन हो चुका है उन राजस्व गांव में चौपाल का आयोजन नहीं होगा। प्रखंड कृषी पदाधिकारी ने बताया कि चौपाल में किसानों को कृषि के नए तकनीक की जानकारी दी जाएगी । साथ ही किसानों की आय में कैसे बढ़ाई जाए इस संबंध में भी कृषि विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को चौपाल के माध्यम से कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनओं की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि पदाधिकारी ने कृषि समन्वयकों को दो दिनों के अंदर पंचायतों से राजस्व गांव का चयन कर सूची प्रखंड कृषि कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। 

मोबाइल एप से होगी फसल की कटनी
रबी फसल के गेंहू फसल की पैदावार की जानकारी को लेकर कृषि कर्मी फसल की कटनी कराएंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पृथ्वी चंद ने बताया कि कृषि कर्मी खेतो में जा कार मोबाइल एप से सहारे फसल की कटाई कराएंगे। साथ हीं अपनी देख रेख़ में एप पर ही फसल के उपज की सही जानकारी अपलोड करेगे। उन्होने बताया कि प्रखंड के सभी कर्मियों को जिला से प्राप्त रैंडम नंबर भी भी उपलब्ध करा दिया गया है। साथी कर्मियो को ससमय कटनी रिपोर्ट विभाग के साइड पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। 
लॉक डाउन में कटनी हो रही है प्रभावित
पूरे देश में लागू लॉक डाउन का असर किसानों के खेती पर पड़ता दिखाई दे रहा है। रबी फसल के तहत मसूर, गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। लेकिन लॉक डाउन के किसानों को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे फसल की कटाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। किसानों की माने तो उनका कहना है कि चेत्र में कटाई को लेकर आधुनिक यंत्रों का आभाव में जिससे फसल की कटाई पूरी तरह से कृषि मजदूरी पर आसरित हैं। और येसे में मजदूरों के नहीं मिलने से किसानों की खेती प्रभावित हो रही हैं।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
चन्द्र भूषण शांडिल्य/बगहा चंपारण