Top News

Bihar: सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 50 स्कूली बच्चे बीमार mid-day meal

 बिहार: स्कूल के मिड-डे मील में निकली छिपकली, खाना खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ी

Bihar: सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 50 स्कूली बच्चे बीमार mid-day meal

बिहार के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले खाने में गड़बड़ी का मामला नहीं थम रहा है। अब सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल का खाना (mid-day meal) खाने से लगभग 50 बच्चे बीमार पड़ गए। पांच की हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर करना पड़ा। यह मामला जिले के डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रिखौल गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का है। 

सदर अस्पताल की डॉ. सुधा झा ने बताया, "मिड डे मील में गिरगिट का शिकायत लेकर आए थे। अभी सभी बच्चे स्वस्थ हैं और कोई लक्षण नहीं है। हमने बच्चों को देख-रेख में रखा है। हमारी टीम तैयार है और सभी सामान्य हैं।"

सिर दर्द और उल्टी की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने बाकी के खाने को नष्ट करा दिया। पीड़ित बच्चों को डुमरा पीएचसी भेजा। बताया गया है कि भोजन में छिपकली मरी हुई थी। हालांकि. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एमडीएम डीपीओ इसकी जांच कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सरकारी स्कूल में 318 बच्चे पढ़ते हैं। घटना के वक्त 179 छात्र ही स्कूल में मौजूद थे। लेकिन गनीमत यह रही कि खाना 60-70 बच्चों को ही परोसा गया था। भोजन करते ही बच्चे उल्टी करने लगे थे. 

और नया पुराने