भेडिहारी (करमहवा टोला) गाँव के घर में घुस तेंदुआ ने छह वर्षीय बच्ची को किया घायल।

वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र के भेडिहारी (करमहवा टोला)  गाँव के छन्नू  महतों के घर में शनिवार की अहले सुबह  घुस उनकी  पुत्री  संगीता को किया घायल "
सूचना मिलते ही पहुंचे वनकरमी  व पुलिस "
 
वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के   वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे   भेडिहारी ( करमहवा ) टोला  गांव में शनिवार की अहले सुबह  छन्नू  महतों के  घर में घुस मादा तेंदुआ ने उनकी छह वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी को घायल कर दिया  व बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज पर जब परिजन दौडे तो घर में  चौकी के नीचे ही बैठ गया । परिजनों के शोर-गुल होने पर गाँव के लोंगो की भीड़ जुट गई।  और लोगों ने तेंदुआ को घर के अंदर ही बंद कर इसकी सूचना वनकरमियो व वाल्मीकिनगर थाना को दी। सूचना पाकर वनकरमियो व पुलिस पहुंचे। 
वनकरमियो की टीम ने सबसे पहले  घायल छह वर्षीय संगीता कुमारी को वाल्मिकीनगर उपस्वास्थ केन्द्र में 
  भर्ती कराया। इस संबंध में   वीटीआर के वन संरक्षक-सह-क्षेत्र  निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि डीएफओ-सह-उप निदेशक  गौरव ओझा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने  घर में घुसे मादा तेंदुआ को सुबह करीब 11:40  में टेकुलाईजर गन से बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र के जटाशंकर परिसर के जंगल में छोड़ दिया गया।  इस मौके पर वन परमडल एक के डीएफओ अम्बरीष कुमार मल्ल, वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र अधिकारी महेश प्रसाद, गनौली वन क्षेत्र अधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह, वाल्मिकीनगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, टेकूलाईजर कर्मी अनिल थापा  आदि वनकरमी व पुलिस मौजूद थे।

बराबर जंगल से भटक  वनवरती  गांवों  में घुस तेंदुआ मचाता  हैं, तबाही । 

 बराबर वाल्मिकीनगर, मदनपुर वन क्षेत्र के जंगलों से  भटककर वनवरती गाँव व काॅलोनीयों मे घुस  तेंदुआ बकरियों, बछडे, एवं लोगों को निशाना बनाता है।  तेंदुओ  के डर से गांव के लोग रतजगा कर जानमाल की सुरक्षा व भयभीत रहते रहे हैं। इस संबंध में डीएफओ गौरव ओझा का कहना है कि कोरोना को लेकर सारा टूरिस्ट सेंटर बंद है,  जिससे जंगलों में जंगल सफारी का आवागमन  नही होने के चलते वन्य जीव जंगलों में  शांती मिलने के  चलते गाँव की तरफ आ जा रहे है। डीएफओ श्री ओझा ने बताया कि यदि शाकाहारी या मांसाहारी  वन्य जीव लोगों को रिहायशी इलाकों के  गाँव की तरफ दिखाई देता है, तो उसके साथ छेडछाड न करें बल्कि इसकी सूचना संबंधित वन क्षेत्र कार्यालय या वनकरमियो  को दे।


रेस्क्यू कर  पिंजरा में   तेंदुआ को गांव से बाहर निकाल गया।

भेडिहारी ( करमहवा टोला)  गांव के एक घर से टेकुलाईजर गन से  तेंदुआ को बेहोश कर रेस्क्यू  किया गया। इसके बाद उसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर पिंजरे में बंद किया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसकी जांच की जांच के बाद सब कुछ सामान्य मिलने पर उसे वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र के जटाशंकर जंगल में  छोड़ दिया। 

 वीटीआर के जंगल से भटककर घरों में घुसे 15 दिनों के अंदर दुसरी  बार तेंदुआ को किया गया रेस्क्यू ।

 वीटीआर के जंगल से भटककर अगल-अलग वन क्षेत्रों  के वनवरती गाँव के घरो में घुसे  तेंदुआ को 15 दिनों के अंदर दुसरी बार सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया  गया। 14 मार्च,2020 को  बगहा दो प्रखंड  के मदनपुर बेलहवा पंचायत के जरलहिया पहाड़ी टोला गांव के इब्राहिम मियां के घर में घुस गया था। उस समय तेन्दुआ ने तीन बकरियो को मार दिया था। और चार लोगों को अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया था।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
चंद्रभूषण शांडिल्य/बगहा/चंपारण