रहटा फनहन में मुखिया ने साबुन,मास्क एवं सैनिटाईजर किया वितरण


कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है। लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वही प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रहटा फनहन पंचायत के मुखिया नूरानी खातून ने साबुन मास्क एवं सेनीटाइजर किया वितरण। मालूम हो की पुरे भारत में चल रहे कोरोना माहमरी से बचाव हेतु प्रशासन तरह-तरह के उपाय कर रही है वहीं आम लोग जनप्रतिनिधि अब इस बहती गंगा में अपने हाथ धोने की तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन रहटा फनहन पंचायत के मुखिया नूरानी खातून एवं उनके पति पूर्व प्रमुख मुख्तार आलम घर घर जाकर अपने पंचायत वासियों को मास्क पर्याप्त साबुन वितरण कर रहे हैं। वही घर-घर सेनीटाइजर भी करवा रहे हैं। इस दौरान मुखिया नूरानी खातून उपस्थित लोगों को साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने के तरीके, सोशल डिस्टेनसिंग आदि के बारे में बताया। पूर्व प्रमुख मुख्तार आलम ने बताया कि तीन हजार लोगों के बीच मॉस्क एव साबुन का वितरण किया जा रहा है। मौके पर मोहम्मद सनफराज आलम,मोहम्मद असद आलम,मोहम्मद इरसाद,राजेश कुमार,महेंद्र मंडल,विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट तेज़थिंक न्यूज़
विनीत कुमार/मधेपुरा