Top News

ससुर ने बहू की किया जबरदस्त पिटाई

घिनौनी हरकत

खगड़िया से करण कुमार की
 रिपोर्ट
खगड़िया जिला के मल्लिक ट्टोला स्थित अरुण
मलिक के पिता रामदास मलिक ने अपने पतोहु  की जबरदस्त पिटाई कर दी। अरुण कुमार की पत्नी ने रोते बिलखते हुए  बताया कि मेरे ससुर ने मुझे बहुत बेरहमी से पीटा और हॉस्पिटलाइज कर दिया,जिसमें की इलाज के लिए ₹2000 भी खर्च हो गया ।उसके बाद भी ठीक नहीं हुआ अरुण की पत्नी ने बताया कि मेरे ससुर हमेशा मेरी पिटाई करते रहते हैं। हमेशा मुझे सताते रहते हैं बेचारी का रो रो कर बुरा हाल था उसके ससुर पहले भी उसे कई बार बेरहमी से पीटा है ,और उनकी पत्नी रोते हुए अपने शरीर की दागों को दिखा रही थी और सारी के कटे-फटे होने का निशान भी दिखा रही थी सारे बयानों को सुनते हुए ग्रामीणों और वहां के मुखिया को बुलाया गया और मुखिया जी ने आश्वासन दिया कि पंचायती बैठाकर उसे दंडित किया जाएगा और अगर वह नहीं माना तो फिर उस पर प्रशासनिक रूप से कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ग्रामीणों के आश्वासन पर अरुण कुमार और उसकी पत्नी को थोड़ा भरोसा मिला।
और नया पुराने