पुस्तकालय को संरक्षित और सुदृढ़ करने पर बल देने की जरूरत है: नंदनी सरकार


इमदाद आलम की रिपोर्ट

चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी पुस्तकालय कार्यलय का शुक्रवार को  जिला परिषद सदस्या श्रीमती नंदनी सरकार जायसवाल  निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय के वाचनालय व्यवस्था एवं प्रबंध समिति कक्ष की व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्न जाहिर की। भागलपुर जिला की जीप सदस्या नन्दनी सरकार जायसवाल ने बताई की इस पुस्तकालय को संरक्षित और सुदृढ़ करने पर बल देने की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि गांधी पुस्तकालय के आने वाले  स्थापना दिवस को जरूर आउंगी ।

 जिप सदस्या  श्री नंदनी सरकार ने यह भी कही की चौसा प्रखंड के गांधी पुस्तकालय मैं कुछ पल बिताने का मौका मिला यहां की व्यवस्था को देख कर बहुत ही अच्छा महसूस हुआ और भी इसे सुंदर किया जाता तो यह बिहार के लिए गौरवशाली संस्था के रूप में पहचान बनेगी या पुस्तकालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में 12 फरवरी 1948 को स्थापित हुई है। उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

वही निरीक्षण के मौके पर गांधी पुस्तकालय के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान गांधी पुस्तकालय के सचिव सह अधिवक्ता विनोद आजाद पुस्तकालय के पुस्तकालयध्यक्ष सह उपसरपंच राजकुमार अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।