दाह संस्कार से रोके,पुलिस की देख रेख हुई महिला की अंतिम संस्कार



इमदाद आलम,चौसा मधेपुरा

भवनपुरा में विवादित जमीन पर मृत महिला की दाह संस्कार करने से  द्वितीय पक्ष लोगो ने तत्काल रोक दिए हालांकि पुलिस के आने पर  दाह संस्कार की रश्म पूरी कर ली गई।मामला चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी पंचायत अंतर्गत वार्ड 9 भवनपुरा टोला की है।भूमि विवाद में करीब 10 दिन पूर्व हुई महिला के साथ मारपीट की घटना से अधमरा कर दिया था।गंभीर रूप से घायल पीड़ित महिला की इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रही थी।हालांकि 11 अप्रैल को महिला की अस्पताल में मौत हो गयी।उसके बाद उसके लाश उनके घर पहुँचते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला की शव को उनके परिजन को दाह संस्कार करने के लिए सुपुर्द कर दिया था।जब 12 अप्रैल को मृत महिला की शव को दाह संस्कार करने के लिए उस विवादित जमीन पर पहुँचा तो द्वितीय पक्ष के लोगो ने महिला की शव को दाह संस्कार करने से तत्काल रोक दिये।हालांकि चौसा पुलिस को इसके सूचना मिलते है दाह संस्कार की रश्म को पूरा कर लिया गया।बताया गया कि  प्रखंड अंतर्गत चिरौरी  पंचायत के भवनपुरा वार्ड नंबर 9 मे दो अप्रैल को 3 डिसमिल जमीन को लेकर चन्देश्वरी  पासवान की 42 वर्षीय  पत्नी  रेखा  देवी के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी।इस मामले में पीड़िता ने गांव के द्वितीय पक्ष के आधा दर्जन लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मारपीट की घटना  दिन आनन फानन में परिजनों की मदद से   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सक ने भागलपुर  रेफर  कर दिया था। जोकि बीते 11 अप्रैल को  मायागंज भागलपुर में  उनकी  मौत  हो  गई थी । 12 अप्रैल को  पोस्टमार्टम के बाद  परिजनो  को  शव  शोपने  के  बाद  गुरुवार को दाह  संस्कार हेतू  परिजनो द्वारा  दाह संस्कार हेतु उन्हीं विवादित जमीन पर जलाने को लेकर धीरे धीरे तूल पकड़ते जा रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक मधेपुरा को महिला की मौत होने की आप बीती कही। इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा चौसा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल को जानकारी दी और उन्होंने  अपने दल बल के साथ चौसा थानाध्यक्ष भवनपुरा गांव पहुंचकर शव को पुलिस के देख रेख  मे दाह संस्कार हुई  मौके  पर  मौजूद  ए एस आई  गोपेन्द्र प्रसाद, भवेश प्रसाद  चौधरी, हबीबुल्ला अंसारी, ग्रामीण पुलिस  मृत्यनजय कुमार, सहित  अन्य लोगों  पुलिस बल  मौजूद थे ।